Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र के सकरा कानऊ मार्ग स्थित गांव कानऊ में अश्विनी मास के शुक्ल पक्ष में शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि ग्यारह अक्तूबर दिन रविवार को पुलिस के रोक के बाद ग्रामीण व हिन्दूवादी संगठनों के पहुंचने पर भगवान श्रीराम की बारात निकाली दी।गांव कानऊ में बाल रामलीला मंडल के तत्वावधान में आयोजित श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्रामीण शाम पांच बजे श्रीराम बारात निकाल रहे थे।बिना अनुमति श्रीराम बारात निकालने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बारात को रूकवा दिया गया था।जैसे ही हिन्दूवादी संगठनों व गांव के तमाम हिन्दू अनुयाईयो को पुलिस के द्वारा श्रीराम बारात रोके जाने की जानकारी मिलते ही एकत्रित हो गए।ग्रामीण व हिन्दूवादी संगठनों के पहुंचने पर पुलिस बल की मौजूदगी में ही गांव में भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई।ग्रामीणोंं व आयोजकों ने पुलिस कर्मियो की मौजूदगी में ही आनन फानन बिना बग्गी घोडी,बैंड बाजा के ही गांव में रात्रि के अंधेरे में ही भगवान श्रीराम व उनके तीनों भाई भरत,लक्ष्मण,शत्रुघ्न के अलावा अन्य सभी स्वरूप व देवी देवताओं को ट्रैक्टर पर बिठाकर गांव में श्रीराम बारात निकाली।श्रीराम बारात को देखने के लिए ग्रामीण महिला पुरूष व बच्चे,युवक युवतियों की काफी भीड अपने अपने दरवाजे पर लगी रही।श्रीराम बारात ट्रैक्टर के माध्यम से भक्ति व धार्मिक गीत संगीत के माध्यम से गली मुहल्लों व मुख्य मार्गाे पर होकर निकाली गई।भगवान श्रीराम की बारात का ग्रामीणों ने जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page