Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 12 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर मार्ग स्थित गांव ढडौली और रामपुर के बीच जंगल खेत में पांच दिन पहले एक सौ बीस घंटे के पूर्व गुरूवार की देर रात्रि व शुक्रवार नौ अक्टूबर की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पडे मिले ट्रैक्टर लोडर चालक युवक की मौत को लेकर अभी तक कोतवाली पुलिस गुत्थी नही सुलझा पाई है।पुलिस उपरोक्त युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए वर्तमान में अंधेरे में तीर चलाकर कई युवाओ को पिछले छियानवें घंटे से लगातार हिरासत में रखकर पूछताछ करने के बाद भी कुछ भी सुराग नही लगा पाई।घटना को लेकर मृतक के परिजनों के द्वारा चार दिन व्यतीत हो जाने के बाद भी अभी तक कोतवाली पुलिस को घटना के संबंध में कोई तहरीर भी नही दी गई है।पुलिस मृतक के परिजनों की तहरीर के आने का इंतजार करने में लगी हुई है। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र के गांव ढडौली के निकट ढडौली रामपुर मार्ग पर पांच दिन पहले करीब एक सौ बीस घंटे पहले अवैध कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य खनन माफियाओं के द्वारा किया जा रहा था।उसी रात्रि को खनन स्थल पर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।नौ अक्तूबर शुकवार की सुबह ट्रैक्टर लोडर ड्राइवर युवक के शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई थी।सूचना मिलते ही घटना स्थल पर कोतवाली इलाका पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई।मृतक की पहचान उस वक्त कस्बा हसायन निवासी बाबी यादव पुत्र कालीचरण उम्र करीब बत्तीस वर्ष के रूप में हुई थी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया था।शुक्रवार को ही देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद दाह संस्कार किया गया था।उक्त मामले में तुरंत पुलिस ने कई युवकों को हिरासत में ले लिया था।गांव ढडौली और रामपुर के बीच जंगल में स्थित मिट्टी के टीले के पास एक खेत में गुरुवार रात कथित रूप से अवैध मिट्टी खनन का कार्य चल रहा था।मृतक बौबी का शव कथित अवैध कथित मिट्टी खनन स्थल से करीब डेढ सौ मीटर की दूरी पर मिला था।घटनास्थल के पास कच्चे रास्ते के किनारे एक चार पहिया ट्रैक्टर-लोडर खेत की ओर झुका हुआ खड़ा मिला था।लोडर से करीब बीस कदम पहले बाजरे के खेत में कटी पडी बाजरे की करब के ऊपर खेत में युवक का शव पड़ा था।गुरुवार रात मिट्टी खनन के दौरान एक चार पहिया ट्रैक्टर-लोडर और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लगी हुई थीं। ट्रैक्टर-लोडर से मिट्टी भरकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मिट्टी ले जाई जा रही थी।हालांकि अभी तक काेतवाली पुलिस युवक की मौत के बारें में कोई सटीक जानकारी न दे पाई और न अभी तक लगा पाई है कि आखिर युवक की मौत किस परिस्थितियों में और कैसे हुई है।युवक की संदिग्ध परिस्थितयों में हुई मौत अभी तक रहस्य बनकर रह गई है।युवक की मौत के सही कारण के बारे में अभी तक पता नहीं चल सका है।घटना की जानकारी होने के कुछ घंटे बाद से ही तीन टैक्टर ट्राली छह पहिया वाहन के तीन चालक युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस ने अपने स्तर से हर प्रकार के हथकंडे अपनाकर पूछताछ भी कर चुकी है।घटना के एक सौ घंटे करीब पांच दिन का समय व्यतीत हो जाने के बाद भी अभी तक युवक की मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि मृतक के परिजनों के द्वारा अभी तक कोई लिखित तहरीर नही दी है।मृतक के परिजन तहरीर लेकर आए थे मगर उन्होने यह कहते हुए तहरीर नही दी कि तहरीर में कुछ गलत हो गया है।उसे ठीक करके तहरीर देगें।तहरीर देने के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।युवक की मौत को लेकर सभी पहलुओं को ध्यान में लेकर छानबीन कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page