Hamara Hathras

Latest News

सासनी 12 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को डायल 112 के प्रभारी केडी शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में गश्त कर रही 112 पीआरवी (पुलिस रेस्पॉन्स वेहिकल) गाड़ियों की सघन चेकिंग की और मौके पर ही इवेंट चेक किए।
​निरीक्षण के दौरान प्रभारी केडी शर्मा ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से प्राप्त सूचनाओं (इवेंट) के निस्तारण समय, रिस्पॉन्स टाइम और घटना स्थल पर पहुंचने की तत्परता का ब्योरा लिया। उन्होंने गाड़ियों में लगे जीपीएस सिस्टम, वायरलेस सेट और अन्य सुरक्षा उपकरणों की स्थिति को भी परखा। निरीक्षण करते हुए प्रभारी ने तैनात कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि आमजन द्वारा 112 पर दी जाने वाली किसी भी सूचना पर बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना मिलते ही कम से कम समय में पीड़ित के पास पहुंचना ही डायल 112 की मुख्य प्राथमिकता है। इसके साथ ही गाड़ियों में रखी आपदा एवं प्राथमिक उपचार किट का सही रख-रखाव करने के भी निर्देश दिए गए।
​प्रभारी केडी शर्मा ने कहा कि जनता की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुंचाना पुलिस का मुख्य कर्तव्य है। गश्त के दौरान लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page