
हाथरस 12 अक्टूबर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आज जिला स्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स टीम के चयन एवं ट्रायल आयोजित किए गए। उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के निर्देशन में अंसार हुसैन और सूजी यादव ने खिलाड़ियों की प्रतिभा का आकलन कर चयन प्रक्रिया पूरी कराई। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी 13 अक्टूबर को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित मंडल स्तरीय चयन एवं ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। मंडल स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को वाराणसी में 15 से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। जिला स्पोर्ट्स अधिकारी के अनुसार, जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया में कार्तिक कुमार, करतार सिंह, देवांश अग्रवाल, विराट चौधरी और लकी का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों से मंडल स्तरीय ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।










