सादाबाद (सहपऊ) 09 अक्टूबर। क्षेत्र के केएस इंटर कॉलेज मेहरारा में गुरुवार को डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। मूल रूप से ढकरई, नौगांव निवासी डॉ. सुनील कुमार वर्मा इससे पहले एसबीजे इंटर कॉलेज, बिसावर में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और विद्यालय की शैक्षिक व्यवस्था को लेकर चर्चा की। डॉ. वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ अनुशासन, संस्कार और उनके सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जा सकता है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हाथरस में कल स्कूलों की छुट्टी, बीएसए ने जारी किया आदेश
October 9, 2026
मुरसान : भाई और भतीजे को लाठी डंडों से पीटा
October 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
लायंस क्लब आस्था ने जिला अस्पताल में
October 9, 2026
हाथरस में कल स्कूलों की छुट्टी, बीएसए
October 9, 2026
मुरसान : भाई और भतीजे को लाठी
October 9, 2026
भूमि विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व-पुलिस
October 9, 2026
विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों में जुटा हाथरस
October 9, 2026
हाथरस में 16 नवंबर से 30 नवंबर
October 9, 2026
हाथरस में सड़क मरम्मत और चौड़ीकरण के
October 9, 2026
Weather
Hathras
9:16 pm,
Oct 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









