हाथरस 09 अक्टूबर। लायंस क्लब आस्था, हाथरस की ओर से जिला अस्पताल में सेवा और मानवता को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और उन्हें फल एवं आवश्यक सामग्री वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। सेवा कार्य में लायंस क्लब आस्था के प्रेसिडेंट हिमांशु गुप्ता के साथ भोला शंकर अग्रवाल एडवोकेट, प्रवीण गर्ग, ओमप्रकाश, सौरभ गर्ग, राजकुमार, दीपक और प्रदीप अग्रवाल (मेडिकल वाले) ने सहभागिता की। सदस्यों ने मरीजों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला अस्पताल के मुख्य अधिकारी डॉ. सूर्य प्रकाश और अस्पताल के स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। अस्पताल प्रशासन के सहयोग से सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्लब के प्रेसिडेंट हिमांशु गुप्ता ने कहा कि लायंस क्लब आस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता करना और सेवा कार्यों के माध्यम से मानवता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। क्लब भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम की सफलता में क्लब के सदस्यों के सहयोग, समर्पण और सेवाभाव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। लायंस क्लब आस्था ने समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाने के अपने संकल्प को दोहराया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
भाभी की जमीन हड़पने की कोशिश का आरोप, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत
October 9, 2026
Related Posts
Recent Posts
भाभी की जमीन हड़पने की कोशिश का
October 9, 2026
हाथरस में जमीन की मेड़बंदी को लेकर
October 9, 2026
खेत पर तार बंधवाने गई महिला से
October 9, 2026
निजी जमीन पर कब्जे का आरोप, राजस्व
October 9, 2026
दहेज में दो लाख रुपये और बाइक
October 9, 2026
पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट,
October 9, 2026
हाथरस : मथुरा-बरेली हाईवे पर बड़ा हादसा,
October 9, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
Oct 9, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





