Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 07 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव से करीब तीन माह पूर्व लापता हुई किशोरी को बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार किशोरी हरियाणा-पंजाब सीमा से सटे एक गांव में रह रही थी। मंगलवार रात पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी ने करीब तीन माह पूर्व कोतवाली में तहरीर देकर सूचना दी थी कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम लगातार संभावित स्थानों पर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस की तलाश के दौरान किशोरी के हरियाणा-पंजाब सीमा से लगते एक गांव में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मंगलवार रात मौके पर पहुंचकर उसे बरामद कर लिया। पुलिस किशोरी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश करेगी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि न्यायालय में पेशी के बाद न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा किशोरी की बरामदगी के संबंध में आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page