Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 05 अक्टूबर। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला परसू में सबमर्सिबल को लेकर हुए विवाद में तीन युवकों ने एक किसान के साथ मारपीट करते हुए फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। गांव नगला परसू निवासी कृष्ण कुमार त्यागी उर्फ पूरन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम को वह अपने खेत पर काम कर रहा था। उसी दौरान गांव के ही तीन नामजद युवक वहां पहुंचे और सबमर्सिबल को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने फावड़े से उसकी जांघ पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। मामले में कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर घायल किसान का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में उपचार कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page