सादाबाद (सहपऊ) 05 अक्टूबर। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के अंतर्गत सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में मृतक की माँ की तहरीर पर पुलिस ने बोलोरो पिकअप के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मथुरा जिले के थाना महावन क्षेत्र अंतर्गत नगला राय सिंह निवासी जशोदा देवी पत्नी महेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 19 सितंबर को करीब सुबह 11:20 बजे उनका पुत्र तेज प्रकाश अपनी मोटरसाइकिल से अपनी बहन मनीषा कुमारी, उनके बच्चों (नूवी व दिव्यम) तथा अपनी पुत्री जान्हवी को लेकर रिश्तेदारी में जलेसर जा रहा था। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर श्रीराम अस्पताल से करीब 100 मीटर पहले सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलोरो पिकअप (संख्या: UP 83 CT 9243) के चालक ने लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तेज प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) सहपऊ ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में इलाज के दौरान तेज प्रकाश ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त बोलोरो पिकअप चालक की तलाश कर रही है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी-नानऊ मार्ग पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन
October 5, 2026
सासनी : इगलास रोड पर ट्रैक्टर और
October 5, 2026
सहपऊ : खेत में गोबर डालने को
October 5, 2026
सहपऊ : सादाबाद-जलेसर मार्ग पर भीषण सड़क
October 5, 2026
सहपऊ : सबमर्सिबल के विवाद में किसान
October 5, 2026
सिकन्दराराऊ : दाऊजी मेले में क्षत्रिय शिविर
October 5, 2026
सिकन्दराराऊ : भाजपा नेता सूरज भैया ने
October 5, 2026
Weather
Hathras
8:49 pm,
Oct 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








