Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। ऐतिहासिक 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के मुख्य पंडाल में सफाई कर्मचारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद पत्नी रजनी दिलेर ने शिरकत की। सम्मेलन में प्रदेश भर से आए सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। इनमें प्रदेश अध्यक्ष बसंत लाल गौतम, प्रदेश महामंत्री मयंक गौतम, प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण पाल, प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कुलदीप वाल्मीकि, मुरसान ब्लॉक से एडीओ पंचायत भीष्म नारायण, जिला संरक्षक बद्रीलाल चौहान, जिलाध्यक्ष बारीक अंसारी, महामंत्री चंद्रपाल सिंह, संगठन मंत्री सुधीर कुमार, संप्रेक्षक देवेंद्र सिंह चौधरी सहित सभी ब्लॉक कमेटियों के पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान आयोजकों ने दूर-दराज से आए अतिथियों व सफाई कर्मचारियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। साथ ही आयोजकों ने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण सम्मेलन को योजना के अनुसार भव्य रूप नहीं दिया जा सका। समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों के न पहुंचने से जो असुविधा हुई या जिनका सम्मान नहीं हो सका, उसके लिए आयोजकों ने खेद प्रकट किया और कार्यक्रम में शामिल हुए सभी सफाई कर्मचारियों व पदाधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page