Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 05 अक्टूबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला गजुआ निवासी किसान भूपेंद्र पुत्र विजेंद्र सिंह की जेब से टेंपो में सफर के दौरान 60 हजार रुपये चोरी हो गए। किसान मथुरा जिले के थाना राया बिचपुरी से भैंस बेचकर अपने गांव लौट रहा था। मामले की शिकायत मुरसान पुलिस से की गई है। भूपेंद्र का कहना है कि वह रविवार की शाम को बिचपुरी, थाना राया से करीब 1.25 लाख रुपये में भैंस बेचकर वापस लौट रहा था। बिचपुरी से वह टेंपो में बैठकर मुरसान आया। इसके बाद मुरसान से दूसरे टेंपो में सवार होकर गांव नगला गजुआ जा रहा था। किसान का आरोप है कि करबन नदी के पास से कलेक्ट्रेट चौकी के बीच टेंपो में उसके पास बैठे किसी व्यक्ति ने उसकी जेब से 60 हजार रुपये निकाल लिए। भूपेंद्र ने बताया कि उसने बिक्री के रुपये दो अलग-अलग जेबों में रखे थे। दूसरी जेब में रखे रुपये सुरक्षित मिले, जबकि एक जेब से 60 हजार रुपये गायब थे। टेंपो से उतरने के बाद जब वह घर जाने लगा तो उसने जेब देखी। रुपये गायब मिलने पर उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने आनन-फानन में एक व्यक्ति की बाइक लेकर हाथरस की ओर जाकर टेंपो को तलाश किया। वहां पहुंचकर जानकारी हुई कि उसके पास बैठी सवारी रास्ते में ही कहीं उतर गई थी। पीड़ित किसान ने मुरसान पुलिस को शिकायत देकर टेंपो में उसके पास बैठे व्यक्ति पर रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page