Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 अक्टूबर । विकासखंड क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव नगला रति स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के परिसर में कृषि वैज्ञानिकों ने आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को सरसों की उन्नत किस्म आरएच उन्नीस पिच्च्हत्तर के बीज का वितरण किया गया।राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन के अंतर्गत चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर तथा अटारी जोन-थ्री कानपुर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र पर तैनात कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा लगभग अस्सी हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की बुवाई हेतु करीब एक सौ साठ किसानों को सरसो के बीज वितरित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन केंद्र प्रभारी डॉ.श्योराज सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।सीएफएलडी के नोडल अधिकारी डॉ.बलवीर सिंह के निर्देशन में किसानों को उन्नत बीज के उपयोग एवं सरसों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. आकांक्षा सिंह एवं डॉ. हरविंदर पाल तथा सहयोगी स्टाफ अमृतपाल एवं कुलदीप उपस्थित रहे।किसानों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उपलब्ध कराए गए उन्नत बीज के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page