Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 अक्टूबर । कोतवाली पुलिस के द्वारा क्षेत्र के गांव नगला शेखा में गत माह में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मृतक विवाहिता के परिजनों के द्वारा कोतवाली में ससुरालीजनो के खिलाफ दर्ज कराई गई रिपोर्ट में नामजद मृतक विवाहिता के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया।पुलिस अधिकारियो के आदेशानुसार पुलिस अधिकारियो के    निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में वांछित की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए दहेज हत्या के मुकदमे से सम्बन्धित एक अभियुक्त को बहटा बम्वा के पास से अजयभान सिंह उर्फ विकास पुत्र ब्रजभान सिंह उर्फ पप्पू ठाकुर निवासी नगला शेखा को गिरफ्तार किया गया है।दहेज हत्या प्रकरण में नामजद युवक की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस के द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page