Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ (हसायन) 04 अक्टूबर । विकासखंड कार्यालय परिसर के सभागार कक्ष के परिसर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रसेवा और जनसेवा के पच्चीस वर्ष के सेवा संकल्प सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम के तहत छह दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस सेवा संकल्प सेवा सेतु अभियान जल कल्याण शिविर कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न विभाग के द्वारा अपने अपने विभाग में संचालित जनकल्याणकारी योजनांतर्गत ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ लाभान्वित करने के लिए लगाए जा रहे है।रविवार चार सितबंर को विकासखंड मुख्यालय के मोहल्ला अहीरान स्थित कार्यालय परिसर के सभागार कक्ष के परिसर में आयोजित सेवा संकल्प सेवा सेतु अभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को अवकाश के दिन भी शिविर लगाए जाने के आदेश दिए गए थो।रविवार को विकासखंड कार्यालय के सभागार कक्ष के परिसर में पशु पालन,स्वास्थ्य विभाग के साथ उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के कर्मचारियो के द्वारा संचालित शिविर में कर्मचारी बैठे हुए दिखाई दिए।सेवा संकल्प सेवा सेतु संकल्प अभियान कार्यक्रम में रविवार को विकासखंड कार्यालय परिसर में न तो कोई जिम्मेदार अधिकारी ही शिविर में पहुंचे,और न कोई जिम्मेदार पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि दिखाई दिए।शिविर संचालित होने के बाद अन्य विभागों के स्टाॅल व शिविर लगे हुए दिखाई नही दिए।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एनआरएलएम के ब्लाक मिशन प्रबंधन जय सिंह कम्प्यूटर पर कार्य करते हुए दिखाई दिए।स्वास्थ्य विभाग के शिविर में न तो चिकित्सक और न फार्मासिस्ट दिखाई दिए।स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक निज स्तर का प्राइवेट कर्मचारी बैठा हुआ दिखाई दिया।पशु चिकित्सा विभाग से न तो कोई जिम्मेदार चिकित्सक व अधिकारी के उपस्थित होने के बजाए पैरावेट स्तर के क्षेत्रीय कर्मचारी को फोटो खिंचवाए जाने के लिए बिठाकर खानापूर्ति करा दी गई।सेवा संकल्प सेतु संकल्प जल कल्याण शिविर में रविवार चार अक्तूबर को अवकाश होने के दौरान तमाम प्रशासकीय विभाग श्रम विभाग,कृषि विभाग,शिक्षा विभाग,प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,महिला कल्याण विभाग,बीबीजीरामजी वित्तीय साक्षरता,बाल विकास परियोजना ,जिला बैंक के शिविर लगे हुए दिखाई नही दिए।वर्तमान में क्षेत्र में चल रही धान और बाजारा की फसल की कटाई गहाई का कार्य चलने की वजह से ग्रामीण ब्लाक कार्यालय में अवकाश के दिन रविवार को लगे हुए शिविरों में कोई नही पहुंचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page