सिकंदराराऊ (हसायन) 04 अक्टूबर । सलेपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में तीन अक्तूबर दिन शनिवार को मंडलायुक्त अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ओ.पी.आर्य ने भ्रमण किए जाने के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर उनकी प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल, सहायक विकास आयुक्त अलीगढ़ मंशाराम यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी पी.एन.दीक्षित के साथ जनपद में चार सौ तिरासी एकड़ क्षेत्रफल में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों, भूमि संबंधी प्रक्रियाओं, निर्माण की वर्तमान स्थिति तथा प्रस्तावित आधारभूत सुविधाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उन्होंने निर्देश दिए कि औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण कराए जाएं। कार्यों की नियमित समीक्षा एवं स्थलीय निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।मंडलायुक्त ने औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, विद्युत,जलापूर्ति,जल निकासी,प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर विकसित करने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के विकसित होने से जनपद में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : हादसे के बाद सड़क पर
October 4, 2026
सासनी : के के.एल. जैन इंटर कॉलेज
October 4, 2026
सादाबाद : टैंपो की टक्कर से बाइक
October 4, 2026
सादाबाद : 93 दिनों बाद परिजनों से
October 4, 2026
सादाबाद : धोखे से वायुसेना कर्मी के
October 4, 2026
सादाबाद : हादसे के बाद सड़क पर
October 4, 2026
हसायन : सेवा संकल्प सेवा सेतु अभियान
October 4, 2026
Weather
Hathras
9:30 pm,
Oct 4, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










