सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 02 अक्टूबर। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन कर किया गया। इस अवसर पर आचार्य राकेश कुमार, अनिल कुमार, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह एवं राजन सिंह तथा विद्यालय के भैया-बहिनों ने अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सत्याग्रह के सिद्धांतों तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और देशसेवा के आदर्शों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से दोनों महापुरुषों के जीवन एवं आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन आज भी समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा सहित विद्यालय के अन्य आचार्य एवं भैया-बहिन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती
October 2, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ में श्रद्धा से मनाई गई गांधी-शास्त्री
October 2, 2026
सहपऊ : जनता इंटर कॉलेज में आयोग
October 2, 2026
सादाबाद : चित्रकार हाथरसी को इंटरनेशनल कला
October 2, 2026
सादाबाद : तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में युवाओं
October 2, 2026
सादाबाद : तिरंगा यात्रा में उमड़ा युवाओं
October 2, 2026
सादाबाद : गांधी जयंती पर रघुपति राघव
October 2, 2026
सादाबाद : गांधी जयंती पर नशामुक्ति का
October 2, 2026
Weather
Hathras
10:52 pm,
Oct 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










