Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 02 अक्टूबर। दिल्ली-कानपुर हाईवे स्थित गांव टोली के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक करने के प्रयास में दो भारी वाहन आपस में टकराकर बीच सड़क पर पलट गए। हादसे में दोनों वाहनों के चालक और क्लीनर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद दोनों वाहन सड़क पर पलटने से हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात बाधित हो गया। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गिट्टी से लदा एक ट्रक एटा की ओर से सिकंदराराऊ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान गांव टोली के पास जियो पेट्रोल पंप की तरफ से दूसरा ट्रक अचानक सड़क पर आ गया। दोनों वाहनों के चालकों ने एक-दूसरे को ओवरटेक करने का प्रयास किया, इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए और सड़क पर पलट गए। हादसे में एक ट्रक डिवाइडर को पार करते हुए सड़क की दूसरी तरफ जाकर पलट गया। दोनों भारी वाहनों के बीच सड़क पर पलटने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका। वहीं हादसे में घायल चालक और क्लीनर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद मामूली चोट होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने के बाद मामले की जानकारी जुटाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page