Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर जनपद स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल, हाथरस में किया गया। प्रतियोगिताओं में बागला डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रंगोली, चित्रकला, सामान्य ज्ञान एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। मुख्य अनुशासन अधिकारी प्रो. (डॉ.) के. एन. त्रिपाठी, साहित्यिक गतिविधियों की संयोजक डॉ. दीपा ग्रोवर एवं डॉ. विनीत सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। चित्रकला प्रतियोगिता में खुशी कौशिक ने प्रथम तथा हर्षिता भास्कर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में योगेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अंजली पौनिया ने प्रथम तथा पलक स्वामी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिताओं के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन में उच्च शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, राजकीय महाविद्यालय सिकंदराराऊ, सहायक नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश कुशवाहा तथा नोडल सहायक यतीश कुमार नगाइच, सेठ फूल चन्द बागला पी.जी. कॉलेज, हाथरस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आगामी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी, हाथरस द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों एवं विजेताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) महावीर सिंह छौंकर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। अंत में महाविद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेता विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page