Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लेबर कॉलोनी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक श्री मनोज अग्निहोत्री एवं प्रधानाचार्य श्री लोकेन्द्र नाथ शर्मा ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं आचार्यगण ने राष्ट्रगान प्रस्तुत कर राष्ट्र के महान सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता के संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और देशभक्ति के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया। विद्यालय के वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन एवं राष्ट्र के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यालय के आचार्य-आचार्या, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page