Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 30 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार रोडवेज संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। खंदौली मई रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि नंदप्रकाश सारस्वत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान नंदप्रकाश के रूप में हुई है। वह सादाबाद थाना क्षेत्र के गढ़ उमराव गांव के रहने वाले थे और आगरा रोडवेज में संविदा कर्मचारी के तौर पर काम करते थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे।।नंदप्रकाश मंगलवार रात आगरा से बाइक पर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खंदौली मई रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गए और गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जानकारी जुटाई। सूचना मिलने के बाद सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है। हादसे के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नंदप्रकाश अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों ने पुलिस से अज्ञात वाहन चालक की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है। सादाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page