सादाबाद 30 सितम्बर। स्थानीय सादाबाद इंटर कॉलेज में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान चाइल्ड हेल्पलाइन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा तिवारी ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पॉक्सो POCSO का पूरा नाम प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज एक्ट 2012 है। इस कानून के तहत 18 वर्ष से कम आयु के प्रत्येक व्यक्ति को बच्चा माना गया है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। कानून बच्चों को विभिन्न प्रकार के लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने बच्चों को बताया कि डिजिटल दौर में अपराध का स्वरूप भी बदल रहा है। अब खतरा केवल स्कूल, घर या सड़क तक सीमित नहीं है, बल्कि इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, व्हाट्सऐप, गेमिंग प्लेटफॉर्म और वीडियो कॉल जैसे ऑनलाइन माध्यमों पर भी बच्चों को लैंगिक शोषण का सामना करना पड़ सकता है। निजी फोटो या वीडियो मांगना, अश्लील सामग्री भेजना, यौन बातचीत के लिए दबाव बनाना अथवा ब्लैकमेल करना गंभीर संकेत हैं। ऐसी स्थिति में बच्चों को घबराने या बात छिपाने के बजाय तुरंत किसी भरोसेमंद अभिभावक, शिक्षक या बड़े व्यक्ति को जानकारी देनी चाहिए। आपत्तिजनक सामग्री को सेव, सर्कुलेट या फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच, व्यक्तिगत सीमाएं, सहमति, भावनात्मक समझ और सुरक्षित व्यवहार के बारे में भी जानकारी दी गई। बच्चों को यह भी बताया गया कि किसी गलत घटना के सामने आने पर उसकी रिपोर्टिंग किस प्रकार की जाए। अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया गया। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कहा कि पॉक्सो कानून का उद्देश्य केवल अपराध होने के बाद सजा दिलाना नहीं, बल्कि सही जानकारी देकर अपराध की रोकथाम करना भी है। बच्चों को गलत बात छिपाने के बजाय उसके खिलाफ आवाज उठाने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की जरूरत है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस से करण चौधरी एवं उर्मिला देवी, मेवाराम, धर्मवीर सिंह गंधार,कपिल गुप्ता, शादाब खान, संदीप पाठक, प्रदीप कुमार गौतम, अधिवक्ता राहुल मित्तल, सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : युवक को बीस क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ किया गिरफ्तार
September 30, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : युवक को बीस क्वार्टर अवैध
September 30, 2026
हसायन : ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखा
September 30, 2026
हसायन : ताडका सुबाहु मारीच बध लीला,अहिल्या
September 30, 2026
सादाबाद : ब्लॉक में जांची गई सफाई
September 30, 2026
सादाबाद : एकमतेज ने दिया प्रतिभाओं को
September 30, 2026
सादाबाद : किसान भवन के पुनर्निर्माण की
September 30, 2026
सादाबाद : हादसे में रोडवेज कर्मचारी की
September 30, 2026
Weather
Hathras
10:02 pm,
Sep 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










