Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 29 सितम्बर। विकासखंड कार्यालय के परिसर में खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह के द्वारा आगरा खंड स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियो के आदेश पर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।आगरा खंड स्नातक निर्वाचन व शिक्षक निर्वाचन संबंधी सूचना व जानकारी खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार उन्तीस सितंबर की दोपहर को चस्पा कर दी गई है।खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए अवगत कराया कि आगरा खंड के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव को लेकर आगरा खंड स्नातक निर्वाचन एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर तैयारियां प्रारंभ हो गई है।इसके लिए निर्वाचन संबधी सूचना कमिश्नर कार्यालय में चस्पा कर दी गई है।उम्मीदवार या उनके प्रस्तावक छह अक्टूबर तक सुबह ग्यारह बजे से दोपहर तीन बजे के बीच नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।नामांकन पत्र कमिश्नर आगरा खंड आगरा के कोर्ट रूम नंबर चार में रिटर्निंग ऑफिसर या अतिरिक्त कमिश्नर (प्रशासन)/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को दिए जा सकते हैं।नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को सुबह ग्यारह बजे इसी स्थान पर होगी।उम्मीदवारी वापस लेने की सूचना नौ अक्टूबर को दोपहर तीन बजे से पहले संबंधित अधिकारियों को दी जा सकती है।यदि चुनाव में मुकाबला होता है तो मतदान तेइस अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। यह जानकारी रिटर्निंग ऑफिसर नागेंद्र प्रताप ने निर्वाचन संबंधी सूचना जारी करते हुए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page