Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 26 सितम्बर। एटा रोड स्थित कोतवाली क्षेत्र कि गांव निवासी युवक ने रात को घर में घुसकर जान से मारने की नियत से फायरिंग करने तथा गले में गमझा से फंदा डालकर बेहोश करके मरी हुई अवस्था में छोड़ जाने का आरोप लगाते हुए 8 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। कोतवाली पुलिस घायल का डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली मे रिपोर्ट दर्ज कराते हुए गजेन्द्र पुत्र नेमसिंह निवासी गांव अमृतपुर 24 की रात 9.30 बजे के लगभग मे जीतू की डेयरी पर दूध देने आया था। उसी वक्त तभी गांव के रामखिलाडी , विजयपाल पुत्र यादराम सिंह व सौरभ पुत्र रामखिलाडी, शिवकेश, हरिकेश पुत्रगण विजयपाल व पंकज पुत्र विशाल व अंकित पुत्र हरिकेश , सचिन पुत्र शिवकेश एकराय होकर अचानक जीतू के घर मे घुस आये और आते ही मुझको माँ वहिन की गाली देने लगे। तथा घर मे घुसकर वेहरहमी से मुझे मारा पीटा व जान से मारने की नीयत से फायरिंग की तथा गले मे गमझा डालकर गमछे से जान से मारने की नीयत से गला दबाया। जिससे मै वेहोश हो गया उसके वाद मेरी पत्नी व वच्चे डेयरी पर आये। जिसके चलते मौहल्ले वालो को आता देखकर मुझे यह नामजद मृत अवस्था मे छोडकर चले गये। तथा जाते समय कह गये कि साले आज तो वच गया और भविष्य मे जान से मार देगे मारपीट को लेकर मेरे शरीर पर काफी गम्भीर चोट आयी हैं। घायल की तहरीर पर पुलिस ने डॉक्टरी मुआयना कराने के बाद 8 नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page