Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 सितम्बर। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ थीम पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इसका मकसद छात्रों को विकसित भारत-2047 के लक्ष्य, उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और डिजिटल इंडिया के प्रति जागरूक करना था। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, जी-20, मिशन शक्ति और एक जिला-एक उत्पाद जैसे विषयों से सवाल पूछे गए।प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के हिमांशु ने पहला स्थान पाया। बीए द्वितीय वर्ष के अंकित कुमार सिंह दूसरे और बीए प्रथम वर्ष की वैष्णवी तथा बीए तृतीय वर्ष के सौम्य पराशर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page