Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 26 सितम्बर। क्षेत्र के गांव गढ़ी रत्ती के पास गोठे-दघंटा राजवाह की पटरी कट गई। इससे नहर का पानी तेजी से खेतों में भर गया और करीब 20 बीघा धान की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने तुरंत नहर विभाग को सूचना दी। जानकारी मिलते ही नहर विभाग के अधिकारी जेसीबी के साथ मौके पर पहुंचे। कर्मियों ने भी पानी रोकने का काम शुरू किया। काफी कोशिशों के बाद कटी हुई पटरी को बंद किया जा सका। किसानों का आरोप है कि नहर विभाग बिना सफाई कराए ही राजवाह में पानी छोड़ देता है। झाड़ियों और गंदगी से पानी का बहाव रुकता है, जिससे पटरी पर दबाव बढ़ता है और वह कट जाती है। किसानों ने नहर विभाग से राजवाह की नियमित सफाई और पटरियों को मजबूत करने की मांग की है। धान की फसल को नुकसान की आशंका है। उन्होंने सर्वे कराकर मुआवजे की मांग भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page