Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 25 सितम्बर। कस्बा, देहात में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है। बंदरों के झुंड आए दिन लोगों पर हमला कर रहे हैं, जिससे बच्चों को परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से बंदरों को पकड़वाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। आज दोपहर करीब 4 बजे नौगांव क्षेत्र के गांव नगला कलां में यह घटना हुई। घर के बाहर खेल रहे सात साल के कुशल पर करीब दर्जनभर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से बच्चा चीखने लगा।उसकी आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों से बंदरों को भगाया। इसी दौरान एक बंदर ने कुशल के पैर में काट लिया। बंदर के काटने से घायल बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई। उन्होंने परिजनों को जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश भी दिए। सीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि बंदर या कुत्ते के काटने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए। घायल व्यक्ति को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवानी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बच्चों को बंदरों के झुंड से दूर रखें और सावधानी बरतें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page