Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थाना चंदपा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को महमूदपुर ब्राह्मण जाने वाले बंबे के रास्ते से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान आकाश कुमार सिसोदिया पुत्र ज्वाला सिंह निवासी ग्राम हसनपुर बारू, थाना सहपऊ, जनपद हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना चंदपा पर मु0अ0सं0 210/26, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page