Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी के अवसर पर शहर के सभी जैन मंदिरों में 1008 श्री वासुपूज्य भगवान का निर्वाण लाडू श्रद्धा एवं भक्ति के साथ चढ़ाया गया। इस अवसर पर जैन मंदिरों में सुबह 6 बजे से दोपहर 3 बजे तक महिला, पुरुष एवं बच्चों की दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगी रही। अनंत चतुर्दशी पर प्रातः एवं शाम के समय विभिन्न जैन मंदिरों में भगवान का अभिषेक भी किया गया। हलवाई खाना स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर पंचायती जैन मंदिर के प्रबंधक राकेश जैन ने बताया कि पूरे वर्ष में दो अवसर ऐसे आते हैं, जब प्रातः और शाम दोनों समय भगवान का अभिषेक किया जाता है। अनंत चतुर्दशी पर शाम के अभिषेक की शुरुआत बड़े मंदिर से होती है। इसके बाद हलवाई खाने के छोटे नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर, महावीर चैत्यालय मंदिर, हनुमान गली स्थित चंद्रप्रभु भगवान चैत्यालय मंदिर और अंत में नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में अभिषेक किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार क्षमावाणी पर्व पर भी दो बार अभिषेक होता है, जो इस वर्ष 27 सितंबर को मनाया जाएगा। क्षमावाणी पर्व पर शाम के अभिषेक की शुरुआत नयागंज जैन मंदिर से होगी और इसके बाद हनुमान गली चैत्यालय, हलवाई खाने के छोटे जैन मंदिर तथा अंत में बड़े मंदिर में अभिषेक किया जाएगा।

पर्युषण पर्व के अंतिम दिन नयाबास अतिशय क्षेत्र स्थित श्री चंद्रप्रभु भगवान की मूलनायक प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक की बोली कमलेश जैन लाल वाले ने ली, जबकि शांतिधारा की बोली कैलाश चंद्र जैन सूत वाले के पुत्र सुनीत जैन, पारस जैन एवं ऋषभ जैन ने ली। द्वितीय शांतिधारा की बोली नयाबांस कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने ली। नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विवेक जैन शास्त्री ने पूजन कराया। यहां शांतिधारा की बोली पारस जैन तथा द्वितीय शांतिधारा की बोली विजय कुमार जैन लोहिया ने ली। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में पं. विशाल जैन वेद ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन 1008 श्री वासुपूज्य भगवान का मोक्ष हुआ था, इसलिए सभी जैन मंदिरों में श्रद्धा-भक्ति के साथ निर्वाण लाडू चढ़ाया जाता है। उनके निर्देशन में नित्य नियम पूजन, अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया।

पर्युषण पर्व के अंतिम दिन शुक्रवार रात नयागंज एवं हलवाई खाने के जैन मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विभिन्न भक्ति प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनके माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म के प्रति प्रेरित किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया। हलवाई खाना मंदिर में विजेताओं को जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने सम्मानित किया। वहीं, मुकेश जैन टाई की धर्मपत्नी राजुल जैन ने लगातार 16 वर्षों से किए जा रहे 10 दिन के निर्जला उपवास के उपरांत बड़े मंदिर में 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट की। इस अवसर पर उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुधीर जैन ज्वेलर्स, संदीप जैन, धरणेंद्र कुमार जैन, कमलेश जैन लाल वाले, उमेश चंद्र जैन, अनूप जैन लाल वाले, कैलाश चंद जैन, अमित जैन, पंकज जैन, शैलेंद्र जैन, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन भूरा, कपिल जैन चूरन वाले, यतीश जैन, विवेक जैन, श्वेतांक जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेंद्र जैन सिंपल, विजय जैन, निखिल जैन, सुरेंद्र जैन गप्पू, संजय जैन, सतेंद्र जैन, राजकुमार जैन लोहिया, धीरज जैन, रिंकू, बिंटू जैन, इंजीनियर पीके मोनू जैन, गगन जैन, धर्मेंद्र जैन, शैलेष जैन, अतुल जैन सूत वाले, संजीव जैन सूत वाले, अतुल जैन वसुंधरा, अखिलेश जैन, मनीष, रतन जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, ऋषभ जैन, अरविंद जैन, डॉ. विनोद कुमार जैन, संभव जैन, अनूप जैन सूत वाले, जगजीत जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page