Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 25 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बांण अब्दुलहईपुर मार्ग पर गांव सैंगला के निकट तेज गति से जा रहे एक अज्ञात व्यावसायिक छह पहिया वाहन ट्रैक्टर के अज्ञात चालक के द्वारा बाइक सवार तीन लोगों में टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार तीन लोग सडक से नीचे काफी दूर खेत में पहुंचकर गिर पडे।जिसमें एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।दो अन्य घायलों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के एम्बुलेंस से भेजा गया।जहां से दोनो घायलों को गंभीर हालत में हायर चिकित्सा सेंटर जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय के लिए भेजा गया है।मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अज्ञात वाहन की पुलिस जांच में लगी है।हमीरपुर जनपद से कुछ लोग बांण अब्दुलहईपुर गांव के बाहर स्थापित अशुंआ बाबा के सामने एक देहाती तांत्रिक व्यक्ति के यहां दौरा पड जाने पर दौरा की दवा लेने कुछ लोग आए थे।जिन्हें कोई सामान की जरूरत पड़ी,तो उसी तांत्रिक व्यक्ति की बाइक लेकर वह हसायन कस्बा से सामान लेने जा रहे थे।पीछे से एक व्यावसायिक छोटा छह पहिया ट्रैक्टर बिल्डिंग मेटेरियल का सामान खलाकर तेज गति से हसायन की तरफ आ रहा था।जिसने बाइक में तेज गति से टक्कर मार दी और बाइक सवार तीनों लोग रोड के किनारे जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।राहगीरों के द्वारा घटना की पुलिस को जानकारी दी और घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जिसमें हमीरपुर निवासी जसवीर उफ जसपाल पुत्र दुलीचंद उम्र छिहत्तर वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति ठाकुरदास उम्र उन्चास वर्ष निवासी पवई जरईया घायल हो गए।एक अन्य बाइक सवार घायल की पहचान नहीं हो पाई है।दोनों घायलों को उपचार के लिए हसायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हाथरस इलाज के लिए रेफर कराया गया है।पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया है।घटना के संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई है।जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए।घटना के संबंध में छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page