Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज के 115वें राजकीय दाऊजी महाराज मेले के अवसर पर किला स्थित श्री वेद भगवान शिविर में धार्मिक संध्या का आयोजन किया गया। श्री वेद भगवान सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरूप शर्मा ‘फौजी’ के सानिध्य में वरिष्ठ कवि राम खिलाड़ी ‘काकू’, मनोज कुमार दुबे, रघुवीर अस्थाना और सत्येंद्र स्वरूप शर्मा ने श्री गणेश जी एवं चारों वेदों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर धार्मिक संध्या का शुभारंभ किया। गणेश वंदना के साथ शुरू हुई संध्या में मां सरस्वती की वंदना तथा ‘राधे-राधे बोलो, श्याम मिल जाएंगे’ और ‘माता रानी के दरबार में जो मांगो सो मिलता है’ जैसे भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति में डूबे नजर आए। कार्यक्रम में प्रकाश चंद्र दुबे, रघुवीर अस्थाना, सत्येंद्र स्वरूप शर्मा, राम खिलाड़ी ‘काकू’, ईं. देव स्वरूप शर्मा, मंजू देवी, भगवान देवी, राजेश्वरी देवी, पम्मी देवी, ओम देवी, पूनम देवी, मनोज कुमार दुबे सहित श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सत्येंद्र स्वरूप शर्मा और ईं. देव स्वरूप शर्मा ने सभी भक्तजनों को पीतपटिका पहनाकर स्वागत किया। प्रसाद वितरण के दौरान ‘राधे-राधे’ की धुन से पूरा परिसर गूंज उठा। अंत में ‘धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो’, ‘दाऊजी महाराज की जय’, ‘रेवती मैया की जय’, ‘हर-हर महादेव’ सहित जयकारों के बीच धार्मिक संध्या का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page