सादाबाद 24 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा में निबंध, भाषण, कला और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। इन प्रतियोगिताओं में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उनके साथ भाजपा के कई और पदाधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने अतिथियों का फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से हुई। इसके बाद प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना पहले, गुंजन दूसरे और अनुष्का चौधरी तीसरे स्थान पर रहीं। कला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में राधिका चौधरी ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और सलमा ने तीसरा स्थान पाया। कला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रैदास पहले, पूजा दूसरे और मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जय शर्मा ने पहला, भावना ने दूसरा और विवेक ने तीसरा स्थान पाया। अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों ने पुरस्कार दिए। नयन कुमार, अंशु, खुशी, गुज्जन, आराध्य, शमीम, जय शर्मा, भावना और तमन्ना शर्मा को सांत्वना पुरस्कार भी मिले। इस दौरान अतिथियों ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान, रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। स्कूल स्तर पर ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं। कार्यक्रम की जिम्मेदारी रमेश चंद्र गौतम ने संभाली। इस दौरान प्रबंधक पृथ्वी सिंह, प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार शर्मा, राजीव अग्रवाल, रजत चौधरी, सुनील गौतम, सूरज शाह, राजेंद्र कुमार माहेश्वरी, विपिन लावण्या और रणवीर सिंह समेत स्कूल के शिक्षक, पदाधिकारी और कई अन्य लोग मौजूद थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
हसायन : पेयजल आपूर्ति वाली वर्षो पुरानी
September 24, 2026
Weather
Hathras
9:58 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







