Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 सितम्बर। कस्बा के मुख्य बाजार स्थित मोहल्ला किलाखेडा अहीरान स्थित प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव दरबार के मैदान में भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दिन रविवार बीस सिंतबर को प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव के प्रस्तावित धार्मिक कार्यक्रम को लेकर विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की।कस्बा के गडोला मार्ग स्थित नई बस्ती के बाहरी इलाके में स्थापित प्राचीन श्री वनखंडेश्वर महादेव बगीची के परिसर से श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्राचीन धार्मिक कार्यक्रम श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन को लेकर ध्वज पताका नगर भम्रण पदयात्रा निकाली गई।ध्वज पताका नगर भ्रमण पदयात्रा के उपरांत श्रीरामलीला महोत्सव के प्राचीन कार्यक्रम मैदान में वयोवृद्ध आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कराई गई।प्राचीन श्री वनखंडेश्वर शिव महादेव मंदिर बगीची परिसर से श्रीराम युवा क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले प्राचीन श्रीरामलीला महोत्सव के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो के द्वारा भगवान श्रीराम व श्रीराम भक्त श्री हनुमान जी महाराज के साथ श्रीरामलीला महोत्सव को लेकर भगवा रंग में रंगी हुई भगवा रंग की ध्वज पताका हाथ में लेकर ढोल नगाडे के साथ नगर के मुख्य बाजार के पथ मार्ग से नगर भ्रमण श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के प्राचीन मैदान में ध्वज पताका पहुंची।ध्वज पताका के पहुंचने पर श्रीरामलीला महोत्सव के पदाधिकारियो के द्वारा क्षेत्रीय किसान संगठन के पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओ के साथ श्रीरामलीला महोत्सव मैदान में कस्बा के वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वैदिक सनातन धर्म की प्राचीन परंपरागत रीति रिवाज के साथ भूमि पूजन कर धरती माता का आह्रवान कर भगवान शंकर के विघ्न विनाशक पुत्र भगवान गणपति लम्बोदर गणेश जी की स्तुति आराधना कर पूजा अर्चना कर आरती उतारी।श्रीरामलीला महोत्सव के आगाज होने के दौरान श्रीराम भक्तों व श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी के पदाधिकारियो के द्वारा जय श्रीराम जय हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।श्रीरामलीला महोत्सव कार्यक्रम के अगाज होने के उपरांत श्रीरामलीला दरबार के मुख्य द्वार पर स्थापित श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर पर ध्वज पताका फहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page