Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 20 सितम्बर। कस्बा में स्थापित 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र के लिए नगला रति विद्युत एक सौ बत्तीस केवी से आ रही जर्जर स्वरूप क्षतिग्रस्त हो चुकी तैतीस हजार के.वी. के आए दिन टूटकर गिरने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प होने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है।कई दशक पहले कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र के लिए खींची गई तैतीस हजार के.वी. की आपूर्ति वाली हाइटेंशन लाइन के अभी तक विभाग के द्वारा नही बदलवाए जाने के कारण आएदिन लाइन क्षतिग्रस्त व जर्जर होने के कारण लाइन की क्षमताभार अधिक ओवर लोड होने से लाइन जगह जगह से टूटकर गिरने के कारण लाइन में ब्रेक डाउन बना रहता है।रविवार बीस मार्च की दोपहर चार बजकर बारह मिनट पर सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थापित सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट अचानक तैतीस हजार के.वी. की लाइन टूटकर गिरने के दौरान लाइन में ब्रेक डाउन बन जाने से कस्बा के अलावा देहात क्षेत्र के चार अन्य विद्युत फीडर सहित पांच विद्युत फीडरों से जुडे पचपन गांव व गली मुहल्लों की विद्युत आपूर्ति ढाई घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही।कस्बा हसायन में कई दशक पहले विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना कराए जाने के दौरान सलेमपुर व अन्य विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति प्रदान करने के लिए वर्षो पहले विद्युत विभाग के जिम्मेदारों के विद्युत हाइटेंशन स्तर की तैतीस हजार के.वी.की विद्युत लाइन खींची गई थी।विद्युत हाइटेंशन लाइन से विद्युत आपूर्ति विद्युत उपकेन्द्र के लिए प्रवाहित होते रहने के कारण विद्युत लाइन की विद्युत अधिभार क्षमतावृद्धि नही हो पाने के कारण आए दिन हर रोज लाइन कहीं न कहीं से क्षतिग्रस्त जर्जर होने की वजह से टूटकर कभी सडक कभी खेत तो कभी जंगल में गिरने का सिलसिला जारी होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है।रविवार को दोपहर चार बजे के करीब विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाने के दौरान विद्युत उपकेन्द्र नगला रति एक सौ बत्तीस के.वी.से आपूर्ति सुनिश्चत करने के लिए बी.सी.बी मशीन से ट्राई लेने का एसएसओ विद्युत कर्मचारी ने प्रयास किया।तो लाइन में उत्पन्न ब्रेक डाउन की समस्या होने के कारण तैतीस हजार के.वी. की आपूर्ति प्रारंभ नही हुई।तो एक सौ बत्तीस विद्युत उपकेन्द्र नगला रति के एसएसओ रिटायर्ड फौजी के द्वारा एक सौ बत्तीस के.वी.नगला रति के विद्युत अवर अभियंता को आपूर्ति प्रारंभ नही होने और बीसीवी ट्रिप हो जाने के बारे में जानकारी दी।तो विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस पर तैनात कार्यरत एसएसओ रिटायर्ड फाैजी व अवर अभियंता ने हसायन विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ रिटायर्ड फौजी को आपूर्ति प्रारंभ नही हो पाने व लाइन में कोई समस्या उत्पन्न होने की वजह से लाइन के ब्रेक डाउन में जाने की जानकारी दिए जाने के उपरांत एसएसओ रिटायर्ड फौजी ने विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह व विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात अवर अभियंता मोहम्मद इकरार को दी।विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह व अवर अभियंता मोहम्मद इकरार के द्वारा विद्युत कर्मचारियो को ले जाकर विद्युत हाइटेंशन लाइन की पैट्रोलिंग कर लाइन की मरम्मत किए जाने के उपरांत शाम छह बजकर अडतासी मिनट पर आपूर्ति प्रारंभ की।विद्युत आपूर्ति मिलने के बाद उपभोक्ताओ ने राहत की सांस ली।इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी शुभम सिंह ने बताया सलेमपुर पुलिस चौकी के निकट तैतीस हजार के.वी.की विद्युत लाइन टूटकर गिरने की वजह से आपूर्ति ठप्प हो गई थी।लइन हानि की समस्या को दूर करने के लिए लाइन को सही कराए जाने का कार्य समाप्त होने के बाद आपूर्ति को सुनिश्चत करा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page