Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। आवास विकास कॉलोनी, अशोक नगर में बच्चों के बीच हुई आपसी कहासुनी को लेकर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पूर्व प्रधान समेत करीब 18 लोगों पर घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित चौब सिंह ने कोतवाली सदर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिसके आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में चौब सिंह ने बताया कि उसके दोनों बेटों के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसकी बड़ी पुत्रवधू रेखा ने अपने मायके तामसी में इसकी शिकायत कर दी। पीड़ित के अनुसार 16 सितंबर की रात करीब 10 बजे जुगेंद्र सिंह, राहुल, धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रधान निवासी गांव हऊआ, तामसी थाना सहपऊ समेत 15-16 अज्ञात लोग उसके घर पहुंचे।

आरोप है कि हमलावरों ने किसी बहाने से घर का गेट खुलवाया और अंदर घुसते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लात-घूंसों और थप्पड़ों से परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उसके बेटे विपिन चौधरी, राहुल चौधरी तथा पत्नी राकेश के साथ भी मारपीट की गई। हमलावरों द्वारा जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि पुत्रवधू रेखा ने हमलावरों का साथ दिया। मारपीट के दौरान शोर सुनकर मोहल्ले के चित्र सिंह वर्मा, रवि सारस्वत समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर परिवार को बचाया। आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली सदर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद एवं अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटना से जुड़े तथ्यों एवं आरोपों की पुष्टि के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page