Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 सितम्बर। नगला चौधरी निवासी नीरज चौधरी की बेटी अनुराधा चौधरी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाल ही में सीआईएसआई नेट जूनियर रिसर्च फेलोशिप रसायन विज्ञान का रिजल्ट आया है। इसमें अनुराधा ने पूरे भारत में 61 वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से यह मुकाम हासिल किया। इस खबर से परिवार और जानने वालों में खुशी का माहौल है। अनुराधा की इस सफलता पर आगरा रोड स्थित उनके घर पर सम्मान समारोह रखा गया। इस दौरान अनुराधा और उनके परिवार के सदस्यों को पगड़ी पहनाई गई। उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किए गए। मिठाई खिलाकर अनुराधा की उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस मौके पर परिवार और जानने वालों ने अनुराधा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। अपनी सफलता पर अनुराधा चौधरी ने बताया कि यह उनकी लगातार कड़ी मेहनत और लगन का नतीजा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान परिवार ने उन्हें पूरा सहयोग और हौसला दिया। खासकर उनके पिता नीरज चौधरी, मां राजकुमारी चौधरी और छोटे भाई शुभम चौधरी ने उनका मनोबल बढ़ाया। अनुराधा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। अनुराधा ने बताया कि वह आगे भी रसायन विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च करना चाहती हैं। इससे वह देश और परिवार का नाम रोशन करेंगी। परिवार के लोगों ने कहा कि अनुराधा ने अपनी मेहनत से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि सादाबाद क्षेत्र को भी गर्व महसूस कराया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के छात्रों में भी उच्च शिक्षा और रिसर्च के प्रति उत्साह बढ़ने की उम्मीद है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
सादाबाद : चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नारी सम्मान यात्रा का शुभारंभ, सलेमपुर से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचे प्रवीन कुमार पौनियां; ग्रामीणों से सुनी समस्याएं
रविवार को भी खुले रहेंगे विद्युत विभाग के कार्यालय, राजस्व वसूली पर रहेगा जोर, लंबित कार्यों के समयबद्ध निस्तारण के लिए 20 सितंबर को खंड, उपखंड कार्यालय और राजस्व संग्रह केंद्र खोलने के निर्देश
जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सिकंदराराऊ का दबदबा, छह में चार वर्गों में हासिल की जीत, मलखान सिंह इंटर कॉलेज ठूलई में हुई प्रतियोगिता, 30 सितंबर को मंडलीय प्रतियोगिता में कासगंज जाएंगी चयनित टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page