Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 18 सितम्बर। सिकन्दराराऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में खेत में समर के पानी को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। पीड़ित का आरोप है कि चार लोगों ने मिलकर दो सगे भाइयों को लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पीटकर घायल कर दिया। मामले में पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वीरेश निवासी चमरौली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 सितंबर 2026 की सुबह वह अपने खेत पर था। इसी दौरान गांव के ही सुभाष, उसका बेटा सनी, पत्नी रत्नेश और बेटी मोहिनी वहां पहुंच गए। आरोप है कि समर के पानी को लेकर चारों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने वीरेश को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों, लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट की, जिससे उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। वीरेश के अनुसार, चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे उसके भाई टीटू के साथ भी आरोपितों ने मारपीट कर दी। उसके शरीर पर कई जगह खुली और गुम चोटें आई हैं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों भाइयों को बचाया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page