
हाथरस 18 सितम्बर। श्री राधा अष्टमी के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राधा रानी जी की भव्य पालकी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 19 सितंबर, शनिवार को किया जाएगा। पालकी शाम चार बजे श्री बिहारी जी महाराज मंदिर, बड़ी कोठी, कमला बाजार से विधिवत रूप से निकाली जाएगी। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री राधा रानी जी की भव्य पालकी यात्रा में शामिल होने और राधा नाम संकीर्तन का आनंद लेने का अनुरोध किया है। आयोजकों ने कहा कि श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ आयोजन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें।








