Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात में गुरूवार को अचानक मौसम परिवर्तन हो जाने के दौरान आंधी बरसात का क्रम जारी होने के कारण किसानों के परिश्रम के साथ खरीफ के सीजन की मुख्य फसल धान के बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के अरमानो पर बरसात के साथ आई आंधी ने पानी फेर दिया।कस्बा हसायन के अलावा देहात क्षेत्र के विभिन्न गांव श्रीनगर,नगला दली,नगला आल,रसूलपुर, नगला अडू, बाण अब्दुलहईपुर,हैथा रघुनाथपुर और खुशालगढ़ समेत आसपास के गांवों में तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।मौसम के अचानक बदले मिजाज से खेतों में अधपकी हुई अवस्था में लहलहा रही धान की फसल को नुकसान पहुंचा है।कई खेतों में धान की पकी और कच्ची फसल तेज हवा के चलते जमीन पर गिर गई, जबकि कुछ खेतों में धान की बालियां निकल रही हैं।धान की फसल इस समय पकने की ओर बढ़ रही है।ऐसे में तेज आंधी और बारिश के कारण फसल के गिर जाने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि खेतों में गिरी धान की फसल की कटाई में भी परेशानी होगी और दाने की गुणवत्ता तथा पैदावार पर असर पड़ सकता है।क्षेत्र के किसान संजय कुमार,दाऊ,सतीश, राजवीर,योगेश और राहुल सहित अन्य किसानों ने बताया कि खेतों में धान की फसल खड़ी थी। कहीं फसल पकने लगी थी तो कहीं अभी कच्ची थी और कुछ खेतों में बालियां निकल रही थीं।इसी बीच तेज आंधी के साथ बारिश होने से धान की फसल खेतों में गिर गई।किसानों के मुताबिक इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।किसानों ने प्रशासन से प्रभावित गांवों में खेतों का स्थलीय निरीक्षण कराकर फसल नुकसान का आकलन कराने तथा पात्र किसानों को नियमानुसार सहायता दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि धान की फसल उनकी खरीफ की प्रमुख फसल है और इस समय हुए नुकसान का सीधा असर उनकी आय पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page