सादाबाद 18 सितम्बर। आगरा रोड पर गांव गुरसौटी के निकट आज दोपहर चार पहिया वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए सीएचसी ले गए। घायल की पहचान 30 साल के अनिल कुमार के रूप में हुई है। वह वीरेंद्र सिंह के बेटे और गांव बिसाना, थाना चंदपा के रहने वाले हैं। अनिल कुमार अपनी बाइक से आगरा राजमार्ग से जा रहे थे। गांव गुरसौटी के पास पहुंचते ही चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनिल कुमार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सिर में गंभीर चोट के चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने टक्कर मारने वाले चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
19 सितंबर को हाथरस के इन इलाकों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
September 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के
September 18, 2026
चंदन का तिलक और पीले चावल देकर
September 18, 2026
19 सितंबर को हाथरस के इन इलाकों
September 18, 2026
हाथरस के केंद्रीय विद्यालय के बाहर नियमों
September 18, 2026
UPI शुल्क के विरोध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष
September 18, 2026
शिक्षामित्र सम्मेलन के निमंत्रण पर बेसिक शिक्षा
September 18, 2026
श्री दाऊजी मेले में श्री वार्ष्णेय नवयुवक
September 18, 2026
Weather
Hathras
9:25 pm,
Sep 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










