Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 18 सितम्बर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी पर ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया गया था। इसमें कर्मी और स्वास्थ्य अधिकारियों ने दीप जलाकर सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भी चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर दानवीर सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के तहत दीप जलाए। स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवा भावना के साथ इसमें भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सीएचसी परिसर में बीपीएम पवन कुमार, फार्मासिस्ट महेश प्रताप सिंह, विष्णु वार्ष्णेय, मनीष कुमार, पतिराम, गगन वार्ष्णेय और विनोद बाबू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में दीपों की रोशनी के बीच सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page