Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। वन विभाग रेंज सिकंद्राराऊ क्षेत्र के कस्बा हसायन में विभिन्न जगहो पर वन लकडी माफियाओ के द्वारा वर्षो से संचालित की जा रही अवैध आरा मशीनों के संचालकों के खिलाफ वन विभाग के क्षेत्रीय बीट प्रभारी ने कोतवाली में पांच अवैध आरा मशीनों के संचालकों के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।वन विभाग के क्षेत्रीय बीट प्रभारी चन्द्रपाल सिंह नेकोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक छह सितम्बर 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि हसायन कस्बा में कुछ लोगो के द्वारा अवैध रुप से आरामशीन स्थापित कर संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है।सूचना को सही मानते हुए मैं चन्द्रपाल सिंह,चौकीदार हमराह अली हसन वन दरोगा के साथ हसायन कस्बा के अन्डौली चौराहा के पास पहुंचे।तो पता चला कि राजेश यादव पुत्र नत्थू सिह यादव अण्डौली रोड़ हसायन,धर्मेन्द्र यादव पुत्र चन्द्रपाल यादव, विनोद यादव पुत्र राम यादव,गजेन्द्र यादव पुत्र हरि सिह यादव,बच्चू सिह पुत्र छत्रपाल सिंह निवासी अण्डौली रोड हसायन के द्वारा अपने भूमि में अवैध रुप से आरामशीनो को स्थापित कर संचालित करने का प्रयास किया गया है।उपरोक्त नामजदों के द्वारा उत्तर प्रदेश आरा मिल स्थापना एव विनियमन नियमावली 1978 की धारा तीन एवं भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा सत्तर के अन्तर्गत वन अपराध किया गया है।आरामशीन संचालको के खिलाफ कोतवाली में पुलिस के द्वारा बीट प्रभारी की लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मौके पर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि वन विभाग के बीट प्रभारी की लिखित तहरीर के आधार पर आरा मशीन संचालकों के खिलाफ वन विभाग के संबधित अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर छानबीन प्रारंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page