Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 17 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की जरैरा पुलिस चौकी क्षेत्र में जलेसर सिकंद्राराऊ मार्ग पर स्थित चौराहा भैकुरी पर दवा लेने आए युवक के साथ नामजदो ने रोककर गाली गलौज मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। उक्त मामले में पीड़ित युवक ने कोतवाली में लिखित तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।हिमांशू पुत्र मुनेन्द्र कुमार निवासी ग्राम नगला कोरिया थाना हसायन ने आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया है कि दिनांक ग्यारह सिंतबर को प्रातः दस बजे के करीब मैं दवा लेने भैंकुरी चौराहे पर आया था।तभी विपक्षी नामजद अनुज पुत्र विनोद कुमार,मोहित पुत्र स्व:रुकमपाल,मोनू पुत्र करनपाल निवासी सीतापुर थाना हसायन ने मुझको भैंकुरी मंदिर पर रास्ते में रोक लिया। और उक्त नामजद लोगो ने मेरे साथ गाली गलौज कर एव लाठी डन्डो से बुरी तरह पीटकर जानलेवा हमला किया।मेरी जेब में रखे सात सौ रुपये नीचे गिर गए।जो नही मिले एंव मेरी मोटरसाइकिल को भी नामजदो ने लाठी डंडो से तोड दिया।उक्त लोग दंबग प्रकार के व्यक्ति है, मै इन लोगो से किसी भी तरह जान बचाकर भागा और घटना स्थल से दूर जाकर डायल सौ पर सूचित किया तथा डायल सौ कार में बैठकर थाने में रिपोर्ट लिखवाने आया।पीड़ित ने उक्त लोगो के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया कि उक्त मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page