Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 सितम्बर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र मरघट रोड, सादाबाद से पोषित टीकैत फीडर एवं कोल्ड फीडर के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना जारी की गई है। 17 सितंबर को रसिक बिहारी धाम कॉलोनी में लाइन का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। विद्युत विभाग के अनुसार लाइन कार्य के चलते 11 केवी टीकैत एवं कोल्ड फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 8 बजे से दोपहर 11 बजे तक, यानी करीब तीन घंटे बाधित रहेगी। विभाग ने संबंधित फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही बिजली आपूर्ति बाधित रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से राष्ट्रहित में बिजली बचाने और एलईडी बल्बों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करने की अपील भी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page