Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 सितम्बर। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव पापरी में घर में घुसकर महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी स्वीटी पत्नी मोनू कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 9 सितंबर की शाम वह अपने घर पर थी, तभी गांव के ही पवन, सौलंकी, कप्तान, कृष्णा और प्रेमपाल लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बीच-बचाव करने आई सुषमा, कविता, मोनू और धर्मेंद्र के साथ भी मारपीट की गई, जिसमें सभी को चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह विवाद शांत कराया। आरोप है कि जाते समय हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page