Hamara Hathras

Latest News

सासनी 14 सितम्बर। श्री रामलीला कमेटी की ओर से श्री रामलीला महोत्सव से पूर्व आज अयोध्या चौक पर विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ध्वजारोहण किया गया। सतीश चंद्र गर्ग कपड़े वालों द्वारा पूजा-अर्चना के बाद ध्वजारोहण कर रामलीला महोत्सव की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस वर्ष श्री रामलीला महोत्सव का मंचन चार अक्टूबर से रामलीला मैदान में किया जाएगा। ध्वजारोहण कार्यक्रम में आचार्य अशोक शर्मा, शैलेन्द्र शैलू, संजय शर्मा, उमेश शर्मा सहित अन्य आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई। पूजा के बाद अयोध्या चौक पर ध्वज स्थापित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं और रामलीला कमेटी से जुड़े पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का स्मरण कर महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। रामलीला से जुड़े पंडित प्रकाश चंद शर्मा ने बताया कि कस्बे में श्री रामलीला महोत्सव से पूर्व ध्वजारोहण की परंपरा सौ वर्ष से भी अधिक पुरानी है। इसी परंपरा के तहत हर वर्ष रामलीला मंचन से पहले विधिवत पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया जाता है। इस बार भी चार अक्टूबर से रामलीला मैदान में भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन शुरू होगा। कार्यक्रम के दौरान रामलीला कमेटी से जुड़े प्रकाश चंद्र शर्मा, सुनील वार्ष्णेय, डॉ. लोकेश शर्मा, प्रमोद गर्ग, लीलाधर शर्मा, निर्देश चंद्र वार्ष्णेय, रामनिवास शर्मा, प्रदीप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page