Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

सासनी 03 नवंबर । सासनी स्थित कन्या गुरुकुल में मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तीकरण सेवा संस्था के तत्वावधान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कन्या गुरुकुल की पांच मेधावी छात्राओं को उनकी प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन और विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उपस्थित अतिथियों ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पूर्व मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अवधेश कुमार का विशेष अभिनंदन किया गया। संस्था की ओर से उन्हें पारंपरिक पगड़ी और अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके प्रशासनिक अनुभव और समाज कल्याण के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई। संस्था के अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने कन्या गुरुकुल की प्रबंधक डॉ. पवित्रा विद्यालंकार (मुख्याधिष्ठात्री एवं प्राचार्या) तथा समाजसेवी एवं उत्तर मध्य रेलवे की परामर्शदात्री समिति के सदस्य रामगोपाल दीक्षित को भी पटका पहनाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष योगेश कुमार यादव ने कन्या गुरुकुल के प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि छात्राओं को आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ना समाज के लिए अनुकरणीय कार्य है। बालिकाओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उनमें मजबूत संस्कार विकसित करना भी जरूरी है, ताकि वे भविष्य में देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सम्मानित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्था की ओर से कहा गया कि शिक्षा के प्रसार, समाजसेवा, दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण और छिपी हुई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखे जाएंगे। समारोह में निर्भय गुप्ता, श्वेता, अमित सिंह, लक्ष्मण शर्मा, ज्ञानेश कुमार, संतोष तोमर, आयुषी यादव, प्राची और पीएन शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page