Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

अलीगढ़ 03 नवंबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट द्वितीय एवं मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए सामाजिक सरोकार का परिचय दिया। इस अवसर पर मथुरा की ब्रज चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम के सहयोग से कुल 48 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ कुलपति प्रो. पीके दशोरा एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कुलपति प्रो. पीके दशोरा ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। युवाओं को इस तरह के सामाजिक व मानवीय कार्यों में आगे बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। वहीं परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान से न केवल दूसरों की जान बचती है, बल्कि यह रक्तदाता के स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। शिविर में सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। एनएसएस समन्वयक डा. पूनम रानी ने आभार व्यक्त किया। शिविर कार्यक्रम अधिकारी नितिन कांत कुलश्रेष्ठ व प्रो. गजेंद्र पाराशर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर शुभम पुनेरा, आकाश दीप, खुशी कुमारी, अनुज दुबे, खुशीराम शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page