Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

bahsegel giriş

मथुरा 03 नवंबर। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी, मथुरा के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा, अभिनय कौशल और सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली परिचय देते हुए नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। विश्व फार्मासिस्ट दिवस एवं राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह के उपलक्ष्य में एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में आयोजित इस प्रतियोगिता में मिली सफलता से संस्थान का गौरव बढ़ा है। फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई)  तथा वेस्टर्न उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली स्टेट फार्मेसी इंस्टीट्यूट्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा में सम्पन्न हुआ। समारोह में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की केंद्रीय समिति के सदस्यों ने विजेता विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम का नेतृत्व योगिता सिंह ने किया। टीम में हिमांशु, करण कुमार, प्रवीण, गुलशन, पूजा, योगिता जोशी, राखी दक्ष, अनामिका राजपूत एवं टीनू शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपने नाटक के माध्यम से फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उनके प्रदर्शन में रचनात्मकता, सामूहिक समन्वय, आत्मविश्वास और जनजागरूकता का उत्कृष्ट संगम देखने को मिला।

इस आयोजन में राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के सहायक आचार्य लक्ष्मीकांत ने इवेंट नोडल ऑफिसर तथा सहायक आचार्या मनु शर्मा ने इवेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। कार्यक्रम के सफल समन्वय एवं योगदान के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से दोनों शिक्षकों को भी स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर आर.के. एज्यूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक सरोकार, रचनात्मकता, संवाद कौशल और व्यावसायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी है। नुक्कड़ नाटक जैसे मंच विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को समाज से जोड़ने और जनहित के विषयों पर जागरूकता फैलाने का अवसर प्रदान करते हैं। राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी के विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी प्रतिभा, मेहनत और सामूहिक प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी भविष्य में भी अपनी उपलब्धियों से संस्थान और मथुरा का नाम रोशन करेंगे। संस्थान के निदेशक डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की रचनात्मकता, टीम-भावना, समर्पण और फार्मेसी व्यवसाय के प्रति उनके उत्साह का परिणाम है। उन्होंने टीम लीडर योगिता सिंह सहित सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही शिक्षकों लक्ष्मीकांत एवं मनु शर्मा के योगदान की सराहना करते हुए पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि यह सफलता राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में व्यावहारिक शिक्षा, व्यावसायिक जागरूकता और पाठ्येतर गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को दिए जा रहे महत्व को रेखांकित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page