सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किशन अहीरान स्थित विद्युत आपूर्ति वितरण 33/11विद्युत उपकेन्द्र से प्रतिदिन हर रोज शाम से लेकर रात्रि तक गर्मी के उमस भरे वातावरण के बीच तैतीस के.वी.से विद्युत आपूर्ति फेल होने का बहाना बनाकर जमकर अंधाधुंध विद्युत कटौती किए जाने से कस्बा व देहात क्षेत्र के पांच विद्युत फीडरों से जुडे पचपन गांवों के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है।कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र से हर रोज अनियमित तरीके से बिना किसी आदेश के ही जमकर विद्युत कटौती की जा रही है।कस्बा के 33/11विद्युत उपकेन्द्र पर नगला रति स्थित एक सौ बत्तीस विद्युत उपकेन्द्र से आपूर्ति वितरण होने के लिए तैतीस हजार के.वी.की विद्युत हाइटेंशन लाइन के माध्यम से दी जाती है।विद्युत उपकेन्द्र पर आपूर्ति आने के बाद विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात एसएसओ रिटायर्ड फौजी के द्वारा कस्बा के अलावा देहात क्षेत्र के चार अलग अलग फीडरों को आपूर्ति प्रदान की जाती है।रात्रि में नगला रति विद्युत उपकेन्द्र एक सौ बत्तीस के.वी.से हसायन के लिए आने वाली तैतीस हजार के.वी.की विद्युत आपूर्ति को होल्ड कर तैतीस हजार के.वी.के फेल होने का बहाना बनाकर अनियमित तरीके से रात्रि में अंधाधुंध विद्युत कटौती किए जाने से उपभोक्ताओ के अलावा रात्रि में कस्बा के विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कर्मचारियो को भी परेशान किया जाता है।कस्बा के उपभोक्ता मनोज गुप्ता,मुस्कान भारद्वाज,सोनी कुशवाहा,मोरमुकुट कुशवाहा सहित अन्य तमाम उपभोक्ताओं के द्वारा रात्रि में की जाने वाली विद्युत कटौती को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वर्तमान में भीषम उमस भरी गर्मी के वातावरण भरे मौसम के बीच कस्बा से लेकर देहात क्षेत्र में संक्रामक बीमारियो उल्टी दस्त,वायरल बुखार के प्रकोप से हर परिवार के लोग महिला पुरूष सदस्य परेशान है।रात्रि में अनियमित तरीके से कई कई बार की जाने वाली विद्युत कटौती होने के कारण गर्मी के मौसम में उमस के साथ मच्छरों के प्रकोप का भी सामना करना पड रहा है।कस्बा के टाउन फीडर के अलावा देहात क्षेत्र के चार फीडरों से जुडे गांव सीधामई,निजामतपुर,इन्द्रनगर सिकतरा,हैथा रघुनाथपुर,नगला आल, बौनई, रसूलपुर, जगदेवपुर, बांण अब्दुलहईपुर, इटर्नी, नगला डांडा, धुबई, जाऊ, नगला रति, पिछौंती, गोपालपुर, खिटौली सहित विभिन्न पचपन गांवों के ग्रामीण उपभोक्ताओ के अलावा उनके परिवार के सदस्यों को रात्रि में विद्युत विभाग के द्वारा की जाने वाली विद्युत कटौती से परेशान होकर घरों के बाहर बैठकर हाथ में हाथ से बने हुए वस्त्र के पंखा से हवा कर मच्छरों व गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए जूझना पडता है।इस संंबंध में विद्युत उपखंड चतुर्थ के विद्युत उपखंड अधिकारी एसडीओ शुभम सिंह व विद्युत उपकेन्द्र पर तैनात कार्यरत अवर अभियंता जेई मोहम्मद इकरार ने बताया कि रात्रि में विद्युत कटौती हमारे यहां से नही बल्कि नगला रति स्थित एक सौ बत्तीस विद्युत उपकेन्द्र ट्रांसमीशन से तैतीस हजार के.वी.से आपूर्ति फेल होने की बात कहकर विद्युत कटौती की जाती है।हमारे यहां नगला रति से जितनी आपूर्ति आ रही है।उतनी हम सभी पांचों विद्युत फीडरों को बिना कटौती के ही प्रदान कर रहे है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सासनी : अयोध्या चौक पर ध्वजारोहण के
September 14, 2026
घर में घुसा आठ फीट लंबा कोबरा,
September 14, 2026
हाथरस में सांप के डसने की घटनाएं
September 14, 2026
छह दिन से लापता युवती आगरा से
September 14, 2026
कमला बाजार में दुकान के अंदर घुसकर
September 14, 2026
आबकारी विभाग ने शराब की दुकानों का
September 14, 2026
जर्जर आंगनवाड़ी केंद्र में पढ़ने को मजबूर
September 14, 2026
Weather
Hathras
10:09 pm,
Sep 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










