Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 14 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला दखल वार्ड संख्या दस में आज सोमवार चौदह सिंतबर को भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को गएोश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर गणेश महोत्सव का पर्व मनाया गया।गणेश चतुर्थी के अवसर पर शाम पांच बजे के करीब वैदिक सनातन धर्म की वैदिक मान्यता एवं परंपरानुसार भगवान महाकाल शिव शंभू के पुत्र भगवान विघ्नहर्ता लम्बोदर गणपति गणेश जी की विधि विधान के साथ वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित के द्वारा कार्यक्रम आयोजक राकेश कुमार कौशिक के द्वारा भगवान श्री गणपति गणेश की मूर्ति प्रतिमा को दूध,दही,शहद सहित पंचामृत वस्तु से अभिषेक कर मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ के साथ पूजा अर्चना की गई।गणेश महोत्सव के कार्यक्रम में वयोवृद्ध आचार्य पंडित राधाकृष्ण दीक्षित ने भगवान महाकाल शिव शंभू के प्रिय पुत्र भगवान विघ्नहर्ता गणपति लम्बोदर गणेश जी की लीला कथा का सविस्तार वर्णन किया।आचार्य ने बताया कि गणपति गणेश की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करने से संसारिक मनुष्य के सभी कार्य सहज में विघ्नहर्ता की कृपा से सम्पन्न हो जाते है।गणेश महोत्सव कार्यक्रम में गणपति गणेश की प्रतिमा स्थापित होने के उपरांत महिला श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए।कार्यक्रम के दौरान भगवान गणपति गणेश के भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा जय गणपति बप्पा मोरया,विघ्नहर्ता गणेशा,जय गणेशा जय गणेशा के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।इस मोके पर राकेश कौशिक, पवन कौशिक,हर्ष कौशिक, देवांश कौशिक, यश कौशिक, जीवन कौशिक,अंकुर शर्मा, गौरव कौशिक सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page